Breaking News

21 लाख की चोरी का मामला सुलझा: पति-पत्नी की जोड़ी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के लसुड़िया थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए एक चोर दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अरुण पिता नन्नू भील और उसकी पत्नी नंदनी भील ने पिछले दिनों स्कीम 94, बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित एक घर में घुसकर 19 लाख नकद समेत कुल 21 लाख रुपये की चोरी कर फरार हो गए थे।

दरअसल पुलिस जांच में सामने आया कि यही दंपत्ति 22 नवंबर को आईसीआईसीआई बैंक में ताला काटकर चोरी का प्रयास करते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए थे। हालांकि बैंक में चोरी करने में ये सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद लसुड़िया पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अरुण के खिलाफ पहले से भी चोरी के तीन प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में उपयोग की गई एक चार-पहिया गाड़ी, कटर और चाकू बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क और संभावित साथियों की तलाश कर रही है।

Check Also

BJP के उम्मीदवार तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, CM मोहन यादव रहे मौजूद, 18 जून को होगा चुनाव

BJP Candidates Nomination: मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *