Breaking News

NEET Exam को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अगले साल से कंप्यूटर के जरिए होगी परीक्षा

Computer Based Test 2027: NEET Exam को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अगले साल से कंप्यूटर के जरिए परीक्षा होगी. शिक्षा मंत्री ने यह फैसला नीट पेपर लीक होने के बाद लिया है. 3 मई को एनटीए द्वारा कराई गई नीट परीक्षा का पेपर लीक हो गया था. जिसे सरकार ने 12 मई को रद्द कर 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “पुनः परीक्षा की नई तिथियां 21 जून घोषित कर दी गई हैं. परीक्षा 3 मई को हुई थी और 7 मई को एनटीए को शिकायत मिली कि अनुमानित प्रश्नपत्र में कुछ ऐसे प्रश्न थे जो इस बार की प्रश्नपत्रों में मौजूद थे. उच्च शिक्षा विभाग ने तुरंत जांच शुरू की और इसे सरकारी एजेंसी को सौंप दिया. पेपर लीक की पुष्टि होते ही परीक्षा को रद्द कर दिया गया.”

शिक्षा मंत्री ने कहा, “हम अनुचित तरीकों के प्रति बिल्कुल भी सहनशीलता नहीं रखते और परीक्षा माफिया के खिलाफ यह एक लंबी लड़ाई है. विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गलत सूचना फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, व्यवस्था को चुनौती दी जा रही है और इसे देखते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी गई है, जिसने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. यह जांच भ्रष्टाचार की तह तक जाएगी. हम इस बार अनुचित तरीकों को होने नहीं देंगे. सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत दुखी और चिंतित हैं, लेकिन राष्ट्रहित में हमें यह कठिन निर्णय लेना पड़ा.”

Check Also

UP Election 2027: अजय राय ने किया बड़ा ऐलान, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव; CM योगी को भी दी खुली चुनौती

UP Politics: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *