Breaking News

‘न चंदा मिलेगा, न ही चढ़ावा और न ही वोट…,’ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव ने BJP को घेरा

Akhilesh Yadav Targets BJP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी के मामले में भारतीय जनता पार्टी को घेरा है. उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में दान और चढ़ावे की चोरी की खबर अब यूपी के गांव-गांव तक पहुंच गई है. अब भाजपा को न तो चंदा मिलेगा, न दान और न ही वोट. उन्होंने कहा, भाजपा ने आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ किया है. फिलहाल, राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सियासी रंग ले चुका है.

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए धार्मिक मूल्यों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों दोनों को धोखा देने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा कि भाजपा इस मुद्दे को दबाने का प्रयास कर रही है. भाजपा के नेता लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश में जुटे हैं और लोगों का वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए दूसरों का नाम घसीट रहे हैं.

लोगों के साथ विश्वासघात कर ही BJP: अखिलेश
अखिलेश ने कहा, भाजपा को राम मंदिर के चंदा चोरी के मुद्दे पर देश की जनता के सामने गुस्से का सामना करना पड़ेगा. भाजपा ने आस्था, मर्यादा और लोगों की भक्ति के साथ विश्वासघात किया है. अब वे संविधान और लोकतंत्र को भी कमजोर करने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. लोगों को सच्चाई पता चल चुकी है.

प्रभु श्रीराम ने खोली पोल
उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि भगवान राम के नाम पर चढ़ाए गए चंदे की चोरी के बाद लोग अपना फैसला सुनाएंगे. चोरी भाजपा की प्रैक्टिस में है, प्रभु श्रीराम ने इस बार पोल खोल दी है. भगवान राम किसी को माफ नहीं करेंगे. हमें उम्मीद है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला उठाने वालों को न्याय मिलेगा.

Check Also

Bihar EOU Raid: इंजीनियर के 5 ठिकानों पर एक साथ छापा, एक घर से ₹50 लाख कैश मिलने की सूचना; ₹83.53 लाख की आय से अधिक संपत्ति का आरोप

पटना। बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *