ASP आकाश राव गिरेपुंजे शहादत मामले में 7 संदिग्ध हिरासत में, SIA गोपनीय स्थान पर कर रही पूछताछ

रायपुर। एएसपी आकाश राव गिरेपुंजे शहादत मामले में एसआईए कोंटा से 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. संदेहियों के पास आंध्र प्रदेश के सिमकार्ड से लैस मोबाइल फोन मिले हैं.

पूरे मामले की जांच कर रही एसआईए ने जिन संदेहियों को हिरासत लेकर गोपनीय स्थान में पूछताछ कर रही है, उनके मोबाइल फोन से माओवादियों को पुलिस की गतिविधियों की देने की जानकारी मिली है. पूछताछ के जरिए घटना के मास्टरमाइंड तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

बता दें कि 9 जून को सुकमा जिले के कोन्टा-गोलापल्ली मार्ग पर पुलिस टीम तलाशी अभियान पर निकली थी. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से एडिशनल एसपी आकाश राव गिरेपुंजे मौके पर ही शहीद हो गए, वहीं एसडीओपी कोंटा भानु प्रताप चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाला गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

Check Also

Mastermind Arrested: डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1.04 करोड़ की बड़ी ठगी: बिलासपुर पुलिस ने राजस्थान से दबोचे दो मास्टरमाइंड.

बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने (Mastermind Arrested) डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *