ईस्ट दिल्ली में चोरों ने पहले शिवलिंग को चरणस्पर्श किया, फिर चोरी को अंजाम दिया

ईस्ट दिल्ली के निर्माण विहार इलाके में चोरों ने बीती रात सनातन मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ा करीब साढ़े 6 किलो चांदी का पत्रा ही चोरी कर लिया, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें चोर चोरी करने से पहले शिवलिंग के सामने चरणस्पर्श करता हुआ नजर आया। जबकि दूसरे चोर ने सीसीटीवी का मुंह मोड़ दिया। फिलहाल पुलिस को शिकायत कर दी गई है। क्राइम और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। खबर लिखे जाने तक प्रीत विहार पुलिस मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी थी। मामले की छानबीन जारी है।

निर्माण विहार के सनातन मंदिर से चोरों ने करीब 25 लाख रुपये का चांदी का पत्रा चुरा लिया। यह पत्रा शिवलिंग पर चढ़ा हुआ था। चोरों ने मंदिर के ताले तोड़े। चोरी की फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों आरोपी चप्पल पहनकर ही मंदिर में घुस आए।

शिवलिंग पर चादर ढकी हुई थी। इस दौरान एक आरोपी आस्था दिखाते हुए चोरी करने से पहले शिवलिंग के पास जमीन हाथ लगाकर उसे अपने माथे पर लगाकर चरणस्पर्श करता दिखा। जबकि दूसरा आरोपी इस दौरान वहां लगे कैमरे का मुंह मोड़ने में लगा था। चोरी की फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों आरोपी चप्पल पहनकर ही मंदिर में घुस आए। कैमरे मुड़ने के बाद वहां क्या हुआ यह दिखना बंद हो गया। इसके बाद सुबह ही चोरी का पता चला।

मंदिर के पुजारी दिनेश शास्त्री ने मीडिया को बताया कि वह निर्माण विहार स्थित सनातन धर्म मंदिर में पुजारी हैं। मंदिर परिसर में ही रहते हैं। वह रात मंदिर के मुख्य गेट और अंदर (जहां शिवलिंग है) वहां ताला लगाकर सोए थे। आज सुबह जब उठे तो पाया कि शिवलिंग पर चढ़ा चांदी का पत्रा गायब है। मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो पता चला कि दो लोग रात में मंदिर के मुख्य गेट और अंदर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। वे ही शिवलिंग पर चढ़ा पत्रा चोरी करके ले गए। उन्होंने फौरन मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और पुजारी से उनका बयान लेकर केस को दर्ज कर लिया।

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *