Allu Arjun के साथ नजर आएंगी Deepika Padukone, मेकर्स ने जारी किया टीजर…

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म ‘AA22xA6’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. इसके साथ ही इस फिल्म की हिरोईन का भी खुलासा हो गया है. फिल्म में अल्लू अर्जन (Allu Arjun) के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी अपने एक्शन का दम दिखाते नजर आएंगी.

मेकर्स ने किया दीपिका का स्वागत
बता दें कि टीजर में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को तलवारबाजी और घुड़सवारी करते देखा जा सकता है. एटली कुमार (Atlee Kumar) की ये फिल्म सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है. मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए फिल्म ‘AA22xA6’ में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का स्वागत किया है.

अल्लू अर्जुन की नहीं दिखी झलक
इस टीजर वीडियो को सन पिक्चर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. टीजर के साथ कैप्शन लिखा है, ‘विजय पथ पर अग्रसर रानी. स्वागत है दीपिका पादुकोण.’ हालांकि इस टीजर में अल्लू अर्जन (Allu Arjun) कहीं नजर नहीं आ रहे है. टीजर में सिर्फ एटली और एक्ट्रेस दिख रहे हैं.

बता दें कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म में एंट्री से फैंस काफी उत्साहीत हो गए हैं. इस वीडियो में लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. यूजर्स लिख रहे हैं, ‘क्वीन इज बैक.’ एक यूजर ने लिखा, ‘जबर्दस्त फिल्म आ रही है.’

Check Also

रश्मिका-विजय की शादी में कोई सेलेब्रिटी नहीं होगा शामिल, मोबाइल-गिफ्ट्स पर बैन, फोटो-वीडियो के लिए एग्रीमेंट हुआ साइन

Rashmika-Vijay Wedding: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अगले सप्ताह शादी के बंधन में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *