Ramayana OTT Deal: थिएटर के बाद JioHotstar पर आएगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, घर बैठे देखने के लिए देने होंगे पैसे!

Jio Mega Deal Update: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि यह फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी. वहीं मेकर्स ने 20 अक्टूबर 2026 से रामायण फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है, जहां फिल्म ने करोड़ों रुपये छाप डाले. नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही रामायण फिल्म का फर्स्ट पार्ट दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा.

वहीं इस बीच फिल्म के मेकर्स ने ओटीटी लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. हाल ही में एक अपडेट सामने आई है, जिसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रामायण फिल्म रिलीज होने की डील हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि रणबीर कपूर की रामायण फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण?
सामने आई जानकारी के अनुसार मेकर्स ने रामायण को ओटीटी पर लाने के लिए बड़ी डील फाइनल कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राइम फोकस स्टूडियोज और जियोहॉटस्टार के बीच इसको लेकर बड़ी पार्टनरशिप हुई है. बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर आएगी. लेकिन इसे फ्री में नहीं देखा जा सकेगा. दर्कों को इसे देखने के लिए अलग से चार्ज देना होगा. आप पे पर व्यू के जरिए घर बैठे ही फिल्म का आनंद ले सकते हैं. हालांकि अभी तक ओटीटी पर रिलीज की तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है.

नीता अंबानी ने क्या कहा?
इस बड़ी साझेदारी को लेकर जियोस्टार की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि रामायण हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत का सबसे अनमोल हिस्सा है. इस कथा ने कई पीढ़ियों को जीवन का मार्ग दिखाया है. हमारा लक्ष्य ही कि टेक्नोलॉजी की मदद से भारत की ऐसी महान कहानियों को हर घर तक पहुंचाया जाए. इस शानदार फिल्म को हर परिवार तक ले जाना हमारे लिए सम्मान की बात है.

कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म?
रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म को दुनियाभर में आईमैक्स 3डी फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा. मेकर्स चाहते हैं की लोग पहले बड़े पर्दे पर इस फिल्म का अनुभव लें. उसके बाद ही इसे ओटीटी पर देखें.

Check Also

Tiger Shroff Firing Case: सलमान खान थे असली निशाना? घर की रेकी के बाद बदला प्लान, टाइगर पर फायरिंग का दावा

Tiger Security Threat Investigation: टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *