Breaking News

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में अभी नहीं मिल सकती एंट्री, ICC का ये नियम बना राह में रोड़ा

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर इस युवा सलामी बल्लेबाज ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी देख हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि बीसीसीआई उन्हें टीम इंडिया में क्यों शामिल नहीं कर रही है. अब इसका जवाब सामने आ गया है और इसकी वजह आईसीसी का एक सख्त नियम है.

वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिल रहा टीम इंडिया में मौका?
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी की उम्र फिलहाल आईसीसी द्वारा तय की गई उम्र को पूरा नहीं करती है. वह अभी महज 14 साल के हैं और आईसीसी के नियमों के मुताबिक किसी भी खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए कम से कम 15 साल होना जरूरी है. यह नियम साल 2020 में लागू किया गया था. इसी वजह से बीसीसीआई उन्हें टीम इंडिया में शामिल नहीं कर पा रही है.

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में जड़ा शतक
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है. फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. इस मैच में उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेली थी. उनकी इस पारी में 15 छक्के और 15 चौके शामिल रहे. इस मैच में वैभव ने न सिर्फ तेजी से रन बनाए हैं, बल्कि बड़े-बड़े शॉट्स खेलने की अपनी क्षमता भी साबित की है.

छक्कों का शतक किया पूरा
वर्ल्ड कप फाइनल में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अंडर-19 स्तर पर छक्कों का शतक पूरा कर इतिहास रच दिया था. इसके अलावा, वह एक ही टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज में भी बन चुके हैं. हालांकि, क्रिकेट सिर्फ टैलेंट से नहीं बल्कि नियमों और प्रक्रिया से भी चलता है. इसलिए, बीसीसीआई चयन समिति भी आईसीसी के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य है.

Check Also

MP New SIM Card Buying Trend: एमपी में सिम खरीदने को लेकर किस बात का डर, महंगाई या फिर कुछ और वजह?

Mobile Recharge Trend Shift: आजकल नई सिम खरीदने का ट्रेंड धीरे-धीरे खत्म होता नजर आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *