Lionel Messi: मेसी इवेंट में बवाल मामला हाईकोर्ट पहुंचा, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने दायर की याचिका, टिकट रिफंड से लेकर ED-CBI जांच की मांग

Lionel Messi GOAT Tour to India 2025: लियोनल मेसी के भारत दौरे (GOAT इवेंट) के दौरान कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में बवाल होने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में याचिका दायर कर इवेंट के मिसमैनेजमेंट की जांच, टिकट रिफंड और स्टेडियम की मरम्मत की मांग की गई है। ये याचिकाएं नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, अधिवक्ता सब्यसाची चटर्जी और मैनाक घोषाल ने दायर की हैं। अब इन पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजय पॉल और न्यायमूर्ति पार्थसारथी सेन की खंडपीठ सुनवाई करेगी।

दरअसल मशहूर फुटबॉलर लियोनल मेसी मेसी 14 साल बाद भारत दौरे पर आए थे। मेसी ‘GOAT Tour to India 2025’ प्रोग्राम के तहत भारत के कई शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इसी के तहत शनिवार, 13 दिसंबर को वो कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित युवा भारती स्टेडियम में पहुंचे थे। मेसी महज 10 मिनट ही स्टेडियम में रहे और स्टेडियम का चक्कर लगाकर अपने फैंस से भी नहीं मिले जिससे टिकट खरीद मेसी से मिलने, उन्हें देखने गए लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। इसके बाद लोगों ने स्टेडियम में जमकर बवाल मचाया था।

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *