Breaking News

Fake Crime Branch: फर्जी क्राइम ब्रांच बनकर बुजुर्ग से सोने के जेवर ठगे

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, (Fake Crime Branch) जहां फर्जी क्राइम ब्रांच के सिपाही बनकर आए बाइक सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग को लूट की वारदात का भय दिखाकर उनके सोने के जेवर ठग लिए। बदमाशों ने चालाकी से असली गहने लेकर कागज की पुड़िया में पत्थर थमा दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ठगों ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने की बात कहकर बुजुर्ग को डराया, (Fake Crime Branch)
जानकारी के अनुसार रूखमणी विहार निवासी 66 वर्षीय हरिकिशन पटेल 25 फरवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे अपने बेटे को टिफिन देने लिंक रोड स्थित किराना दुकान गए थे। वापस घर लौटते समय समता कॉलोनी के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी ओवरटेक कर रोक लिया। दोनों ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताया और शहर में बढ़ती लूट की घटनाओं का डर दिखाने लगे। एक युवक ने नाटक करते हुए दूसरे को थप्पड़ मारकर उसकी सोने की चेन उतरवाई, जिससे बुजुर्ग को विश्वास हो गया कि वे सच में पुलिसकर्मी हैं।

इसके बाद ठगों ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने की बात कहकर बुजुर्ग को और डराया तथा सुरक्षा के नाम पर उनकी करीब 3 तोला सोने की चेन और अंगूठी उतरवाकर कागज में रखने को कहा। इसी दौरान उन्होंने असली जेवर बदलकर दूसरी पुड़िया बुजुर्ग को थमा दी और घर जाकर खोलने की बात कहकर फरार हो गए। घर पहुंचकर जब पुड़िया खोली गई तो उसमें पत्थर निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Check Also

Naxal Surrender: नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका, कांकेर में DVCM मासे बारसा ने हथियारों के साथ किया सरेंडर

Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों को एक के बाद एक झटके मिल रहे है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *