Breaking News

पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की हत्या का तैयार किया जा रहा मैदान, ग्रेटर बांग्लादेश बनाने को बेचैन हैं CM ममता: BJP

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार (west bengal state bjp president sukant majumdar) ने सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर जुबानी हमला बोला है। उन पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पश्चिम बंगाल (West Bengal) को ग्रेटर बांग्लादेश (Greater Bangladesh) बनाने की जल्दबाजी में दिख रही हैं।

कोलकाता के दृश्य परेशान करने वाले
केंद्रीय मंत्री ने X पर लिखा कि कोलकाता के दृश्य सीमा पार बांग्लादेश से मिलते-जुलते दिख रहे हैं। ये दृश्य परेशान करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कोलकाता की सड़कें लाल हैं। यहां तक कि नगर निगम के नलों से बहने वाले पानी में भी कथित तौर पर खून मिला हुआ है।

उन्होंने कहा कि कोलकाता में मनाए गए एक धार्मिक उत्सव के बाद की स्थिति ने सार्वजनिक सुरक्षा और राज्य के हिंदू निवासियों के लिए गंभीर समस्या पैदा कर दिया है। उन्होंने धार्मिक पर्व का नाम उजागर नहीं किया। उनके इस बयान को 7 जून को मनाए गए बकरीद से जोड़कर देखा जा रहा है।

बंगाली हिंदुओं के लिए हत्या का मैदान तैयार किया जा रहा है
सुकांत मजूमदार ने कहा कि जब राज्य की मुख्यमंत्री खुद तुष्टिकरण के जरिए सत्ता पर काबिज होने के लिए पश्चिम बंगाल को ग्रेटर बांग्लादेश में बदलने के लिए बेताब हो जाती है तो इसके परिणाम भयावह होते हैं। उन्होंने सीएम ममता को तुष्टिकरण की राजनीति में डूबी हीरक रानी कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार ऐसा माहौल बना रही है। जहां बंगाली हिंदू अपनी ही ज़मीन पर पीड़ित बन सकते हैं। मजूमदार ने कहा कि अब उच्चतम स्तर पर हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल को बंगाली हिंदुओं के लिए हत्या का मैदान बना दिया जाए।

दुआरे सरकार की विफलता के बाद दुआरे रुहआफ्जा लॉन्च
सोशल मीडिया पर खुले स्थानों पर जानवरों की बलि देते हुए फोटो वायरल होने के बाद दक्षिणपंथी समूह ने बंगाल सरकार की तीखी आलोचना की। एक एक्स यूजर ने लिखा कि दुआरे सरकार की विफलता के बाद, ममता ने दुआरे रूहअफ़ज़ा लॉन्च किया है। नहीं, यह बांग्लादेश नहीं है, यह वास्तव में कोलकाता है, कोलकाता का दिल! मध्य कोलकाता! सड़कें खून से भरी हैं और लोग उस पर चल रहे हैं।

Check Also

Jabalpur Cruise Incident: बरगी क्रूज हादसे पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- जनता जांच में सहयोग करे, हादसे की फोटो-वीडियो आयोग को दें

Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर बरगी डैम में 30 अप्रैल को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *