Breaking News

Bride and groom injured: ट्रेलर से टकराई बारात की स्कॉर्पियो, दुल्हन समेत चालक घायल

दुर्ग से शादी की रस्में पूरी कर दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (Bride and groom injured) लोखंडी बाईपास के पास अनियंत्रित होकर सामने खड़े या चलते ट्रेलर में जा घुसी। यह हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दुल्हन सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए लेकिन दूल्हे को कोई बड़ी चोटे नहीं आई..प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूल्हा सत्येंद्र साहू और दुल्हन मनीषा दुर्ग से विदाई कराकर अपने गृह ग्राम नेवसा (बेलतरा) लौट रहे थे।

सिम्स में भर्ती घायलों की हालत गंभीर (Bride and groom injured)
इसी दौरान लोखंडी बाईपास पर उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में दुल्हन मनीषा और गाड़ी में सवार एक अन्य लड़की (बच्ची) को गंभीर चोटें आई हैं। वाहन चालक पप्पू धीवर, निवासी नेवसा भी इस टक्कर में बुरी तरह घायल हुआ है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। खुशियों भरे माहौल में अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है

Check Also

Womens Asia Cup 2026: चैंपियन बनकर भी मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने नहीं पहुंची Team India, BCCI ने बताई पूरी वजह

Womens Asia Cup 2026 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए एशिया कप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *