Breaking News

सड़क पर जिंदगी का सफर खत्मः तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी ठोकर, सगे भाइयों की मौत, 4 साल का बच्चा घायल

जौनपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया. घटना में दोनों भाइयों की मौत हो गई. वहीं 4 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

बता दें कि घटना चंदवक थाना क्षेत्र के बाजार के पास उस वक्त घटी, जब 2 भाई अपने पिता के ननिहाल केराकत क्षेत्र से एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बाइक से घर जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप की चपेट में आ गए. पिकअप की चपेट में आने से दोनों सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों की लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों मृतकों की पहचान दीपक विश्वकर्मा उम्र लगभग 30 वर्ष और उसका छोटा भाई आकाश विश्वकर्मा के रूप में हुई है. वहीं घायल की पहचान शिवांश विश्वकर्मा 4 वर्ष के रूप में हुई है. पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुट गई है. घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाने की बात पुलिस कह रही है.

Check Also

Morena: सबलगढ़ में प्रशासन के दावे फेल, बनवारा और बटेश्वरा घाट पर धड़ल्ले से जारी रेत का अवैध कारोबार

Morena: सबलगढ़ चंबल नदी के बनवारा और बटेश्वरा घाट को बंद कराने के प्रशासनिक दावों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *