Pakistan airstrike in Afghanistan: पाकिस्तान ने पिछले कुछ दिनों पहले अफगानिस्तान में हवाई हमला किया था. जिसके बाद तालिबान ने बदला लेने की कसम खाई थी. लेकिन तालिबान की जबावी कार्रवाई से पहले ही पाकिस्तान ने एक बार फिर हमला कर दिया है. तालिबान ने दावाा किया है कि पाकिस्तान ने काबुल की एक अस्पताल में हवाई हमला किया है, जिसमें करीब 400 लोगों की मौत हो गई है और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया. हालांकि, पाकिस्तान ने तालिबान द्वारा लगाए आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है.
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच आरोप-प्रत्यारोप को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. एक ओर जहां अफगानिस्तान अस्पताल पर हमले का दावा कर रहा है, तो वहीं हमला करने वाला देश इन आरोपों को निराधार बताया है. पाकिस्तान के इस हमले को लेकर अफगानिस्तान के खिलाड़ियों से लेकर कई बड़ी हस्तियों ने भी निंदा करते हुए चिंता जताई है.
तालिबान ने किया दावा?
अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने दावा करते हुए बताया कि काबुल के एक अस्पताल, जो नशा मुक्ति केंद्र के रूप में इस्तेमाल हो रहा था. वहां पाकिस्तान ने हमला कर दिया, जिसमें कई मासूमों समेत करीब 400 लोगों की मौत हो गई. अफगान सरकार के पूर्व राष्ट्रीय सुलह उच्च परिषद के प्रमुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है.
पाकिस्तान ने क्या कहा?
तालिबान द्वारा पाकिस्तान पर लगाए गए आरोपों के बाद पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने कहा कि ये सभी आरोप निराधार हैं. उन्होंने कहा कि हमले बेहद सटीक थे और केवल सेना के ठिकानों और आतंकवादी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया था. पाकिस्तान ने साफ किया कि वह किसी ऐसे जगह को टारगेट नहीं किया, जहां आम लोग रहते हैं. हालांकि, पाकिस्तान की सफाई पर कितनी सच्चाई है. यह तो सिर्फ पाकिस्तान और अफगानिस्तान को ही मालूम होगा.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter