Prayagraj SP Leader Murder: सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या, भाई ने खोला मंगलवार शाम का पूरा राज; 3 आरोपी गिरफ्तार

Prayagraj SP Leader Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पूर्व प्रधान और समाजवादी पार्टी के नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह पूरी वारदात मंगलवार शाम को सामने आई. पवन पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसाई, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए. अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. पवन की मौत के बाद अब उनके भाई पुलिस को मंगलवार के दिन का पूरा घटनाक्रम बताया है.पुलिस फिलहाल हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है.

पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. वारदात हंडिया थाना क्षेत्र की मंगलवार शाम 6 बजे की है. पवन समाजवादी पार्टी के जिला सचिव थे. इसके अलावा वह मुग्रराव गांव के प्रधान भी रहे हैं. परिजनों ने किसी के साथ पारिवारिक रंजिश होने की आशंका नहीं जाता है. पुलिस परिजनों से लगातार पूछताछ कर रही है.

पवन यादव हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें लल्ला यादव, बृजेश यादव और निहाल अली शामिल हैं. फिलहाल, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और दोनों तमंचे बरामद कर लिए हैं. आरोपियों ने हत्या के पीछे की वजह पुरानी रंजिश को बताया है. उन्‍होंने यह भी बताया कि 20 हजार रुपये में उन्‍होंने तमंचा खरीदा था, जि‍ससे पवन यादव की हत्या की गई.

भाई ने पुलिस को क्या बताया?
पवन यादव के छोटे भाई ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि वह किसी के बुलाने के बाद ही घर से निकले थे. अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि पवन को बाहर किसने बुलाया था. इसके साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पवन घर से निकलकर किससे मिले थे और कहां कहां गए थे.

हत्या पर सपा ने उठाए सवाल
सपा प्रवक्ता दान बहादुर सिंह मधुर ने पूरी घटना पर दुख जाहिर किया है. उन्‍होंने कहा कि सपा के जिला सचिव पवन यादव की दिनदहाड़े हंडिया थाने से कुछ ही दूर हुई हत्या बेहद खौफनाक और दिल दहलाने वाली है. हत्यारे बाइक से आए और अपनी कार का दरवाजा खोल कर नीचे उतर रहे पूर्व प्रधान को गोली मारकर आराम से भाग गए. आए दिन प्रदेश भर में हो रही खासकर पीडीए समाज के लोगों की हत्याओं ने सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावे को बेहद झूठा और खोखला साबित कर दिया है.

Check Also

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, CBI ने जमानत का किया विरोध

जबलपुर: भोपाल के बहुचर्चित त्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में आरोपी पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *