धमतरी में हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, आक्रोशित लोगों ने थाने का किया घेराव

छत्तीसगढ़ के धमतरी में हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया है। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने कोतवाली थाने का घेराव कर अज्ञात आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय तक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में हुई। मंदिर में रखी मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और वहां मौजूद अन्य सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और बाद में थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि नवरात्रि के दौरान इस तरह की घटना से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

संगठनों ने पुलिस को समय सीमा देते हुए कहा है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर से थाने का घेराव किया जाएगा। वहीं पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Check Also

Raipur Blue Water: आखिरकार मिला 3 दिन पहले ब्लू वाटर में डूबे आदिल का शव, 77 घंटे बाद पानी की सतह पर खुद ऊपर आया

Raipur Blue Water Aadil: रायपुर: रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *