MP News: प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी और शिव शेखर शुक्ला बनाए गए अपर मुख्य सचिव, वर्तमान विभाग में ही दिया गया प्रमोशन

MP News: मध्य प्रदेश में 2 सीनियर IAS अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है. प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी और शिव शेखर शुक्ला को अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. मध्य प्रदेश शासन ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. दोनों ही अधिकारी एक सितंबर से कार्यभार संभालेंगे और उन्हें वर्तमान विभाग में ही अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है.

शिव शेखर को लेकर मामला अटक गया था
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन और अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया के रिटायरमेंट के बाद दीपाली रस्तोगी के प्रमोशन की चर्चा थी. बताया जा रहा था कि प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी का प्रमोशन तय है लेकिन मुख्य सचिव का पद खाली नहीं होने के कारण शिव शेखर शुक्ला का प्रमोशन अधर में लटका था. लेकिन अब सरकार ने दीपाली के साथ ही शुक्ला को भी अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रमोट कर दिया है.

चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन को मिला एक साल का एक्सटेंशन
इसके पहले मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल के एक्सटेंशन दिया गया है. केंद्र की तरफ एक्सटेंशन मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अनुराग जैन को बधाई दी थी. मध्य प्रदेश की मौजूदा मुख्य सचिव अनुराग जैन 1 साल तक बतौर प्रशासनिक मुखिया काम करते रहेंगे. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एक साल का एक्सटेंशन उन्हें दिया गया है.

Check Also

51 दिन की भूख हड़ताल के बाद पटना में बड़ा हल्लाबोल! 5 हजार नल-जल कर्मी CM आवास कूच पर अड़े, पुलिस ने रोका

पटना। ​बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे लगभग पांच हजार नल-जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *