Breaking News

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, 20 घायल

Mathura Road Accident: उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, लखनऊ से नोएडा जा रही बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.

मथुरा SP ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया, “यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क दुर्घटना हुई है. एक ट्रेलर तीसरी लेन में जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही एक वॉल्वो बस जिसमें करीब 65 यात्री सवार थे, वह ओवर स्पीडिंग के कारण ट्रेलर से जाकर टकरा गई. पुलिस को 3:35 बजे सूचना प्राप्त हुई थी. घटनास्थल से अस्पताल की ओर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था. घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जिनमें से 4 लोगों की मृत्यु हो गई है और 19 लोग घायल हैं जिनका यहां उपचार चल रहा है. मौके पर प्रशासन की पूरी टीम मौजूद है.”

पुलिस के मुताबिक, बस में फंसे सभी 20 घायल यात्रियों को निकालकर तुरंत एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है. सवारियों से भरी बस दिल्ली जा रही थी, तो वहीं ट्रक में गिट्टी लोड थी. तभी रेज रफ्तार बस पीछे से आकर टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का भाग चकनाचूर हो गया.

फिलहाल, अभी हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है. ताकि परिजनों तक सूचना दिया जा सके. वहीं इस हादसे में घायल सभी यात्रियों का इलाज अस्पताल में जारी है.

Check Also

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर भड़की भाकपा-माले, सुगौली में निकला प्रतिरोध मार्च; चुनाव आयोग के खिलाफ किया प्रदर्शन

मोतिहारी। सुगौली में भाकपा-माले (CPI-ML) कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी विरोध सप्ताह के तहत एक उग्र प्रतिरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *