Breaking News

अयोध्या में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, भड़के परिजन, कहा- अस्पताल सीज करो, नहीं तो…

अयोध्या। जिले के शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि बात पुलिस तक पहुंच गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
यह पूरा मामला कोतवाली नगर थाना क्षेत्र का है। जहां के बल्ला हाता मोहल्ले की रहने वाली एक महिला को प्रसव पीड़ा उठने पर मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। इस दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। घटना से परिजन बुरी तरह भड़क गए और डॉक्टर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे।

अस्पताल को सीज करने की मांग
परिजनों का कहना है कि मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव ने इलाज में घोर लापरवाही बरती और प्रसव के दौरान मौके पर मौजूद न रहकर फोन पर ही स्टाफ को निर्देश दिए, जिसके चलते जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग रिकाबगंज पुलिस चौकी पहुंचे और अस्पताल को सीज करने की मांग करने लगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Check Also

निकाह के दौरान मदरसे में बड़ा हादसा: लिफ्ट गिरने से युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

वाराणसी। जिले में निकाह के दौरान मदरसे में बड़ा हादसा हो गया। जहां 4 मंजिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *