Breaking News

CG Teacher Bharti: शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, 2292 पदों के लिए जारी होगा विज्ञापन, जानें कब होगी परीक्षा

CG Teacher Bharti: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. जहां सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा. यह भर्ती मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 5000 शिक्षकीय पदों पर नियुक्ति योजना का हिस्सा है.

शिक्षक भर्ती के लिए जारी होगा विज्ञापन
लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि इन पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन जल्द ही छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जारी किया जाएगा. इसके साथ ही परीक्षा का पूरा पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी समय रहते अपनी तैयारी शुरू कर सकें.

किन पदों पर होगी भर्तियां?

  • स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षक के कुल 2292 पदों भर्ती की जाएगी. जिसका विज्ञापन जल्द ही जारी होगा.
  • 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए
  • 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए

कब होगी परीक्षा?
इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा. संभावित परीक्षा तिथि 11 अक्टूबर 2026 बताया जा रहा है. यानी अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय रहेगा.

Check Also

CG News: म्यूल खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी, 11 आरोपी गिरफ्तार, फ्रॉड करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़

CG News: दुर्ग जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *