Ambikapur: अंबिकापुर में बनेगा BJP का हाईटेक कैंपस, CM साय करेंगे भूमिपूजन, दो करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Ambikapur: अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी का संभाग स्तरीय भाजपा कार्यालय के नए कैम्पस के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी शामिल होंगे.

अंबिकापुर में बनेगा BJP का हाईटेक कैंपस
भाजपा का यह हाईटेक भवन 40 डिसमिल जमीन पर बनेगा, हालांकि भाजपा के इस दफ्तर के लिए कुल 92 डिसमिल जमीन आबंटित किया गया है. इस पूरे निर्माण की अनुमानित लागत करीब 2 करोड रुपए से अधिक बताई जा रही है.

अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी का पहले से एक दफ्तर है लेकिन वहां कम जगह होने के कारण वीआईपी आगमन में परेशानी होती है, इसी वजह से अब संभाग स्तरीय भारतीय जनता पार्टी का नया भवन बनकर तैयार होने वाला है. निर्माण पूरा होने में करीब 1 साल का समय लग सकता है.

CM साय करेंगे भूमिपूजन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, क़ृषि मंत्री राम विचार नेताम के अलावा कई मंत्री व विधायक शामिल होंगे. भूमिपूजन का कार्यक्रम तीन बजे होगा और मुख्यमंत्री इसके लिए 2.40 बजे पहुंच रहें हैं.

अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी का हाईटेक परिसर का निर्माण तब हो रहा है जब छत्तीसगढ़ राज्य बनने के चौथी बार भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपनी सरकार बनाई है वही सबसे अधिक 14 विधायक भी सरगुजा संभाग से हैं और कांग्रेस के एक भी विधायक सरगुजा संभाग से चुनाव नहीं जीत सके.

Check Also

17 जजों का ट्रांसफर : अजय सिंह संभालेंगे NIA कोर्ट की कमान, ओमप्रकाश जायसवाल बने हाईकोर्ट के नए रजिस्ट्रार

बिलासपुर. हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के न्यायिक अधिकारियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *