Ganga Expressway Inauguration: पूर्वी से पश्चिमी यूपी को जोड़ेगा 594km लंबा गंगा एक्सप्रेसवे, PM मोदी ने किया उद्घाटन

PM Modi inaugurates Ganga Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया है. 37 हजार करोड़ रुपए की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मेरठ को जोड़ेगा. जहां अब तक सफर करने में करीब 12 -13 घंटे लगते थे, वहीं अब सिर्फ 6 से 7 घंटे लगेंगे. एक्सप्रेसवे में देश का पहला ट्रामा सेंटर भी होगा. टोल प्लाजा के लिए भी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. यानी कि एक्सप्रेसवे में टोल के लिए वाहनों को खड़ा नहीं होना पड़ेगा. यहां पढ़ें उद्घाटन के दौरान क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा, “मां गंगा के नाम पर बने इस एक्सप्रेस वे के लोकार्पण का अवसर मिला है. मुझे खुशी है कि यूपी सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा है. इसमें विकास का हमारा विजन भी झलकता है और हमारी विरासत के भी दर्शन होते हैं. मैं यूपी के करोड़ों लोगों को गंगा एक्सप्रेस-वे की बधाई देता हूं.”

गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी से साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे.

12 जिलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे
PM मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हरदोई के मल्लावां से किया है. यह एक्सप्रेसवे यूपी के 12 जिलों और 519 गांवों को आपस में जोड़ता है. गंगा एक्सप्रेसवे में कई ऐसी आधुनिक चीजें लगाई गई हैं, जो अब तक किसी एक्सप्रेसवे में नहीं है. स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, आपातकालीन सेवाएं, कैमरा निगरानी और एयरस्ट्रिप जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इसके साथ ही शाहजहांपुर में 3.5KM लंबे रनवे पर आपात स्थिति में लड़ाकू विमान उतारने की व्यवस्था की गई है.

120KM की स्पीड से चला सकेंगे वाहन
आज से एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत और हरियाणा के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. एक्सप्रेसवे पर वाहनों को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है. लेकिन अगर इसके ऊपर वाहन को चलाया जाएगा, तो चालानी कार्रवाई की जाएगी. अभी यह एक्सप्रेसवे 6 लेन बनाया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे 8 लेन में कनवर्ट किया जा सकेगा. टोल टैक्स की अगर बात की जाए, तो कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों को 2.55 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल देना निर्धारित किया गया है.

Check Also

बंद होने की कगार पर एयरलाइंस! FIA ने मंत्रालय को पत्र लिखकर मदद मांगी

Indian Airlines Crises: मिडिल ईस्ट एशिया में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *