Breaking News

CG B.Ed-D.El.Ed Counselling 2026: द्वितीय चरण की काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन

रायपुर। B.Ed. और D.El.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। छात्रहित और प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए सत्र 2026-27 की द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि में दो दिन की बढ़ोतरी की गई है। अब विद्यार्थी 27 सितंबर रविवार तक ऑनलाइन पंजीयन और विकल्प फॉर्म जमा कर सकेंगे।

पढ़िए पूरी खबर
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, छत्तीसगढ़ की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, राज्य के शासकीय एवं निजी शिक्षा महाविद्यालयों और संस्थाओं में संचालित B.Ed. और D.El.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग 2026 के द्वितीय चरण की पूर्व निर्धारित तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है।

ये रहेंगी संशोधित तिथियां

पंजीयन एवं ऑनलाइन विकल्प फॉर्म जमा: 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक
प्रथम सूची दावा-आपत्ति के लिए जारी: 30 सितंबर 2026
प्रवेश के लिए प्रथम सूची जारी: 1 अक्टूबर 2026
प्रथम सूची के आधार पर प्रवेश: 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक

Check Also

Bastar Dussehra 2026: CM विष्णुदेव साय को मिला बस्तर दशहरे का न्योता, पारंपरिक पागा पहनाकर किया सम्मान

CM Sai Bastar Dussehra: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को बस्तर दशहरा में शामिल होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *