MP News: महाकाल के दर्शन के बाद भावुक दिखीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, बोलीं- जब बुलावा आता है, तभी कोई आ पाता है

Tamannaah Bhatia Ujjain Visit: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के महाकाल के दर्शन के लिए पहुंची. भस्म आरती में शामिल होने के बाद एक्ट्रेस काफी भावुक दिखीं. करीब दो घंटे तक उन्होंने नंदी भवन में बैठकर दिव्य आरती का नजारा देखा. तमन्ना ने बताया कि यहां के एहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है.

‘जो यहां पर बैठता है, वही एहसास कर सकता है’
एक्ट्रेस से जब बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती में शामिल होने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे यहां आकर काफी खुश हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘यहां आकर बहुत खुशी मिली है. बुलावा जब आता है. तभी कोई आ पाता है. जो भस्म आरती देखने को मिली, शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. बहुत सारी एनर्जी का एहसास होता है. बैठकर ही अनुभव करना बहुत बड़ी बात है. जो बैठ पाते हैं, वहीं इसका एहसास कर सकते हैं. अधिकतर मंदिरों में इस तरह का एहसास करने का मौक नहीं मिल पाता है.’

2 घंटे तक भस्म आरती का दिव्य नजारा देखा
उज्जैन पहुंची एक्ट्रेस तड़के 3 बजे ही मंदिर पहुंच गई थीं. यहां उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती का लगभग 2 घंटे तक दिव्य नजारा देखा. एक्ट्रेस ने परंपरागत रूप से नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही. साथ ही चांदी द्वार से बाबा महाकाल को जल भी अर्पित किया.

एक्ट्रेस को देखने के लिए फैंस की भीड़ दिखी
बॉलीवुड एक्ट्रेस को देखने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में फैंस भी पहुंच गए. लोग एक्ट्रेस को देखने के लिए काफी उत्साहित दिखे. बड़ी संख्या में लोग एक्ट्रेस के साथ फोटो लेना चाहते थे. हालांकि तमन्ना भाटिया दर्शन के बाद मीडिया से किसी भी अन्य विषय पर बात नहीं की. उन्होंने मंदिर में दर्शन को लेकर सिर्फ अपने अनुभवों को साझा किया. इस दौरान वह काफी भावुक भी दिखीं.

Check Also

यमुना बाढ़ क्षेत्र को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पार्किंग और पूजा-पाठ आयोजनों पर रोक के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *