इतनी सी बात और… भाईयों ने महिला को जिंदा जलाने का किया प्रयास, हालत गंभीर

बहराइच। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला को जिन्दा जलाने का प्रयास किया गया है। महिला ने अपने सौतले भाइयों पर जमीनी बिवाद में जिन्दा जलाने का आरोप लगाया है। महिला को गंभीर हालत में बहराइच मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

महिला को जिंदा जलाने की कोशिश
यह पूरा मामला जिले के दरगाह थाना छेत्र के नुरुद्दीम चक की है। जहां चंदा (14 वर्षीय) नाम की महिला अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान उसके भाईयों और भतीजों ने जमीन विवाद में उसे मारने का प्लान बनाया और घर में आग लगा दी। इस घटना में उसके भतीजे और सौतले भाई मोहम्मद शमी, मोहम्मद शफी, मोहम्मद आश्मी शामिल थे। आग लगने के बाद महिला जब जान बचाकर भागने लगी तो आरोपियो ने उसे व उसके पति को पकड़कर भाइयों ने रस्सी से बांध दिया।

छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और महिला को उसके भाईयों के कब्जे से छुड़ाया। इसी दौरान महिला झुलस गई थी। उसे आनन फानन में शहर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने की तैयारी चल रही है।

Check Also

LoC पर घुसपैठ की आशंका के बीच बड़ी कार्रवाई! कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

Kupwara Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षाबलों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *