इंडोनेशिया जा रही एअर इंडिया फ्लाइट वापस लौटी दिल्ली, इसलिए लिया फैसला

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से दिल्ली से बाली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को वापस दिल्ली आना पड़ा. एयर इंडिया ने अपने एक बयान में कहा कि फ्लाइट वापस सुरक्षित दिल्ली पहुंच गई है. दरअसल, इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी ज्वालामुखी मंगलवार को फट गया. धमाका इतना तेज था कि आस-पास के कई क्षेत्रों में लोगों के बीच हड़कंप मच गया. इस विस्फोट के वजह से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी रद्द कर दी गई.

एयर इंडिया ने कहा कि 18 जून को दिल्ली से बाली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2145 को ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से वापस अपने गंतव्य लौटने की सलाह दी गई थी. यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया था. एयर इंडिया ने अपने एक बयान में कहा कि फ्लाइट सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गई और सभी यात्रियों को उतार दिया गया है.

यात्रियों की सुविधा का रखा गया ध्यान
एयर इंडिया ने कहा कि फ्लाइट से वापस लौटे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखा गया है. उन्होंने कहा कि यात्रियों को होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है, साथ ही उन्होंने यात्रियों से कहा कि अगर उन्हें अपनी टिकट रद्द करनी है तो उसके पूरे पैसे वापस मिल जाएंगे या फिर निशुल्क रीशेड्यूलिंग की सुविधा भी दी जाएगी.

कई उड़ाने की गई रद्द
ज्वालामुखी के विस्फोट के बाद बाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 10 से भी अधिक उड़ानें रद्द की गई और कई उडाने जो उड़ान भर चुकीं थी, उनको वापस बुलाया गया. इसमें भारत, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और चीन से आने-जाने वाली उड़ाने शामिल हैं. हवाई अड्डे के संचालक ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है.

दरअसल पिछले कुछ दिनों से लगातार एक के बाद एक विमान दुर्घटनाएं हो रहीं हैं. अहमदाबाद विमान हादसा में विमान में बैठे 242 यात्रियों में से 241 लोगों की जान चली गई थी. इतनी ही नहीं विमान जहां टकराया था वहां भी कई लोगो ने अपनी जान गवाई. इसके बाद केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें बैठे सभी लोगों की मौत हो गई. इसी को ध्यान में रखते हुए अब विमानों की उड़ानों को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *