Breaking News

कभी बकरा हलाल होते देखा है? गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में दोस्‍तों ने युवक कर दी हत्या, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

Ghaziabad Surya Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में 17 वर्षीय छात्र सूर्या प्रताप की हत्या का मामला इलाके में तनाव का कारण बन गया है. घटना बकरीद से ठीक पहले की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते खूनी हमले में बदल गई. गंभीर रूप से घायल सूर्या को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई.

जांच में सामने आया है कि सूर्या अपने कुछ परिचित युवकों के साथ मौजूद था. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि असद नाम के युवक समेत 4 से 5 लड़कों ने उसे घेर लिया. इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए.

चश्मदीदों के अनुसार, हमला करने से पहले आरोपी लड़कों ने सूर्या को अपने पास बुलाया था. इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर सूर्या से पूछा कि ‘क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है.’ यह बात कहते ही आरोपियों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसे लहूलुहान कर दिया.

सीसीटीवी फुटैच आया सामने
घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक सूर्या को पकड़कर हमला करते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है.

पूरी प्‍लान‍िंग से किया था हमला
मामले में सामने आए प्रत्यक्षदर्शी विक्की ने दावा किया है कि हमला अचानक नहीं था, बल्कि पहले से योजना बनाकर किया गया था. उसके मुताबिक आरोपियों ने सूर्या को निशाना बनाने की तैयारी कर रखी थी और मौका मिलते ही उस पर हमला कर दिया. इस बयान के बाद पुलिस अब हत्या के पीछे की साजिश और हमले की पूर्व-योजना की भी जांच कर रही है.

इलाके में बढ़ा तनाव
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया. किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मामले की जांच में जुटी पुल‍िस
पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज, चश्मदीदों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल सूर्या की हत्या को लेकर पूरे इलाके में गुस्सा और शोक का माहौल बना हुआ है.

Check Also

Pickup Arson: करगीकला में खड़ी पिकअप को पेट्रोल डालकर फूंका, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात…

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम करगीकला में देर रात करीब घर के बाहर खड़ी एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *