Railway Recruitment 2026: रेलवे में 76 पदों पर भर्ती का मौका, 22 सितंबर तक करें आवेदन

Railway Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और पात्र अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) के संचालन के लिए 76 फैसिलिटेटरों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए मंडल के 16 स्टेशनों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यात्रियों को टिकट लेने में करेंगे मदद
ATVM फैसिलिटेटर का मुख्य काम यात्रियों को ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से अनारक्षित टिकट लेने में सहायता करना होगा। रेलवे स्टेशनों पर मशीन के इस्तेमाल में यात्रियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए फैसिलिटेटरों की नियुक्ति की जा रही है। इससे यात्रियों को टिकट लेने में आसानी होगी और टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को पहली प्राथमिकता
रेलवे ने फैसिलिटेटर के चयन के लिए प्राथमिकता भी तय की है। किसी भी विभाग से सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद सेवानिवृत्त रेलकर्मी के जीवनसाथी अथवा वयस्क बच्चे भी पात्र होंगे। एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी केवल एक व्यक्ति को नामांकित कर सकेगा।

इन स्टेशनों पर होंगे अवसर
भोपाल मंडल के हरदा, रानी कमलापति, इटारसी, नर्मदापुरम, बीना, विदिशा, गुना, अशोकनगर, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, शिवपुरी, मंडी बामोरा, पचोर रोड, शाजापुर और खिरकिया समेत कुल 16 स्टेशनों पर ATVM फैसिलिटेटरों की नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन का मौका 22 सितंबर तक
रेलवे की अधिसूचना में कहा गया है कि आवश्यकता के अनुसार इसमें बदलाव करने अथवा अधिसूचना को रद्द करने का अधिकार रेलवे के पास सुरक्षित रहेगा। वहीं, संबंधित स्टेशनों पर वर्तमान में कार्यरत ATVM फैसिलिटेटरों के संबंध में भी अधिसूचना में प्रावधान किए गए हैं। रोजगार की तलाश कर रहे पात्र लोगों के लिए रेलवे की यह पहल महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है।

Check Also

‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’ सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां की पुलिस को दो टूक नसीहत

Supreme Court ustice Ujjal Bhuyan: देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *