Air India Flight 300 फीट नीचे आई, मची थी चीख-पुकार! अब पायलट के ड्रग टेस्ट ने उड़ाए होश

Air India Flight : फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 में अचानक 300 फीट नीचे आ गई थी. फ्लाइट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. तो वहीं कई लोग बुरी तरह से घायल हुए थे. अब मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. पायलट-इन-कमांड के ड्रग टेस्ट में साइकोएक्टिव पदार्थ की मौजूदगी मिली है. मतलब यह कि जिस समय वह फ्लाइट उड़ा रहा था उस समय नशे में था.जांच के दौरान किए गए दो अलग-अलग टेस्ट में नतीजा पॉजिटिव आया है.

पूरी घटना 4 अगस्त की है. एयर इंडिया का एयरबस A320neo विमान फुकेत से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था. ओडिशा के ऊपर उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया. इस दौरान यात्रियों और क्रू के बीच अफरा-तफरी मच गई. कम से कम 24 लोग घायल हो गए. हालांकि विमान बाद में सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतार लिया गया.

AAIB की जांच में क्या सामने आया?
AAIB की जांच में सामने आया कि दिल्ली पहुंचने के बाद पायलट का मेडिकल और ड्रग स्क्रीनिंग टेस्ट कराया गया था. शुरुआती जांच में साइकोएक्टिव पदार्थ की मौजूदगी सामने आई. इसके बाद दोबारा की गई जांच में भी रिजल्ट पॉजिटिव रहा है,

रिपोर्ट में मारिजुआना यानी वीड लेने की बात कही गई है. हालांकि जांच एजेंसी ने साफ किया है कि सिर्फ इस एक तथ्य के आधार पर विमान के अचानक नीचे आने की वजह तय नहीं की जानी चाहिए. घटना के तकनीकी, ऑपरेशनल, मेडिकल और मानवीय पहलुओं की जांच अभी जारी है.

घटना के बाद एक्‍शन में एयर इंडिया
इस मामले के बाद एयर इंडिया ने अपने सभी पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग शुरू कर दी है. इससे पहले भी दो अन्य पायलट शुरुआती ड्रग टेस्ट में फेल पाए गए थे, जिनके अंतिम परीक्षण के नतीजों का इंतजार किया जा रहा था.

एयर इंडिया ने कहा है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. कंपनी जांच में AAIB को जरूरी ऑपरेशनल, मेंटेनेंस और तकनीकी रिकॉर्ड उपलब्ध करा रही है.

Check Also

CJP का संसद मार्ग थाने तक मार्च, ‘न्याय दो’ के नारों से गूंजा दिल्ली! चंद्रशेखर आजाद समेत कई नेता पहुंचे

CJP parliament street March: देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *