वैभव सूर्यवंशी एक ऐसा नाम जो अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है। सबसे कम उम्र के भारतीय लिस्ट ए से डेब्यू करनेवाले खिलाड़ी और साथ ही सिर्फ 13 साल की उम्र में आईपीएल में सबसे कम उम्र में शुरुआत करनेवाले खिलाड़ी है। दुनियाभर में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले इस खिलाड़ी को झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. इरफान अंसारी ने इसकी घोषणा की है. इस प्रतिभाशाली क्रिकेटर को सिर्फ 15 वर्ष की उम्र में अपने प्रदर्शन से सबको हैरान करने के कारण झारखंड सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार द्वारा सम्मानित करने के साथ ही झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा. हेल्थ मिनिस्टर ने सोशल मीडिया X पर जानकारी साझा करते हुए सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. उन्होंने आगे लिखा “वैभव, भले ही तुम्हारी टीम मैच हार गई हो, लेकिन तुम करोड़ों भारतीयों का दिल जीत चुके हो.”
हेल्थ मिनिस्टर अंसारी ने कहा, मैं भी क्रिकेट का खिलाड़ी रहा हूं, पर इतनी छोटी उम्र में इंटरनेशनल लेवल के गेंदबाज़ों का सामना करते हुए लगातार धुनाई करना, यह असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है. तुमने अपने नाम के साथ साथ माता-पिता, अपने गृहराज्य बिहार और पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है. मैं इसके लिए तुम्हें तहे दिल से बधाई देता हूं.
डॉ. इरफान अंसारी ने आगे कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के कारण सिर्फ अपने देश भारत का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का अपनी ओर खींचा है, साथ ही करोड़ों युवाओं को प्रेरित करने का काम किया है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter