बेटे, बहू से परेशान हुए बुजुर्ग, पारिवारिक विवाद से बढ़ रही शिकायतें, कमिश्नर ने दिए कार्रवाई के आदेश

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बेटे, बेटी और बहुओं के खिलाफ बुजुर्गों ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मुख्यालय पर हर मंगलवार को होने वाली पुलिस जनसुनवाई में इस बार भी पारिवारिक विवाद से लेकर रुपए लेनदेन और प्रॉपर्टी के मामलों में आवेदन को लेकर शिकायतें आ रही है। इन शिकायतों का तुरंत निराकरण करने को लेकर पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं।

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के मुताबिक जनसुनवाई में सैकड़ों मामले सुने गए हैं। अधिकांश मामले पारिवारिक, रुपए के लेनदेन, प्रॉपर्टी सहित आपसी विवाद से जुड़े हुए हैं। लेकिन बुजुर्ग दंपतियों ने कुछ शिकायतें खुद के बेटे, बहू और बेटियों के खिलाफ की है। बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। साथ ही आपराधिक घटनाक्रम भी उनके साथ की गई है।

बुजुर्ग सीनियर सिटीजन होने के नाते पहली प्राथमिकता है इस कारण तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। जरूरी हो तो आपराधिक प्रकरण तक दर्ज किया जाए। समझाइश की कुछ गुंजाइश बनती है और बुजुर्ग को राहत पहुंचाई जा सकती तो वह किया जाए।

Check Also

राम नाम पर सियासत! मायावती ने राम मंदिर में चढ़ावे चोरी पर दिया बड़ा बयान, जानिए बसपा सुप्रीमो ने क्या कहा?

लखनऊ. राम मंदिर चढ़ावा में हुए गबन को लेकर सियासी पारा गरमा गया है. तमाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *