Chief Justice CJI Suryakant: देशभर में वोट चोरी के आरोपों को लेकर सियासत गर्म है. तमाम विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. विपक्षी इंडिया गठबंधन भी लगातार सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कर रहा है. इसी कड़ी में आज यानी कि 12 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने वाली हैं. कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ नाम दिया है. इस मार्च के जरिए विपक्षी नेता सीजेआई सूर्यकांत से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताना चाहते हैं. हालांकि उन्होंने मिलने से साफ इनकार कर दिया है.
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने मुलाकात न करने की वजह भी बताई है. उन्होंने मीडिया के सामने आकर बताया कि मुझे कल बैठक के अनुरोध के संबंध में एक पत्र मिला था, और मैंने कल रात ही उसका जवाब दे दिया था, जिसमें उन कारणों का उल्लेख किया गया था कि मैं क्यों नहीं मिल पाऊंगा.
उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं. किसी भी आम नागरिक या निर्वाचित निकाय के सदस्य की किसी भी याचिका का स्वागत है. हर भारतीय नागरिक को अदालत का दरवाजा खटखटाने का अधिकार है, और हम उनकी चिंताओं को सुनेंगे और कानून के तहत जो भी उचित होगा, वह करेंगे.
तो ये रही राहुल गांधी से मिलने की वजह
चीफ जस्टिस ने बताया कि संवैधानिक व्यवस्था है, उसके अनुसार सुप्रीम कोर्ट एग्जीक्यूटिव (कार्यपालिका) के कामकाज में उसके प्रशासनिक पक्ष पर दखल नहीं दे सकता है. मतलब सीधे तौर पर कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि सभी के लिए कोर्ट के दरवाजे खुले हैं. आप याचिका दायर करें हम उस पर सुनवाई करेंगे. इसके साथ ही जो उसपर सही फैसला होगा हम करेंगे.
सीजेआई ने कहा कि जो पत्र दिया कि मैंने उसके जवाब में कुछ कारण दिए हैं. जिसके आधार पर मैंने अपनी असमर्थता व्यक्त की है कि मैं मिल नहीं पाऊंगा. वो कारण उस पत्र में मैंने बता दिए हैं.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter