Breaking News

Bhopal Automobile Market: दशहरे पर गाड़ियों की बंपर खरीदारी! 10 हजार से ज्यादा वाहन बिकने का अनुमान, ₹300 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

Bhopal Automobile Market Boom: विजयादशमी के पावन अवसर पर जानकारों ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में धनवर्षा की संभावना जताई है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महामुहूर्त और अबूझ मुहूर्त पर जमकर खरीदारी का अनुमान लगाया गया है. शारदीय नवरात्र के पहले दिन से शुरू हुआ सिलसिला 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है.

300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार
भोपाल में दशहरे के अवसर पर 10 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री का अनुमान जताया गया है. इनमें चार पहिया और दोपहिया दोनों तरीके के वाहन शामिल है. 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक शहर में विजयादशमी के दिन 2500 कारें बिक सकती हैं. इस समय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV और प्रीमियम मॉडलों की मांग बढ़ी है. एक कार की औसत कीमत 10 लाख रुपये मानी जाए तो संभावना है कि फोर व्हीलर व्हीकल्स से ही 250 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है.

वहीं, जानकारों के मुताबिक 8 हजार टू-व्हीलर बिक सकती है. इलेक्ट्रिक व्हीकल, स्कूटी और मोटर साइकिल की एवरेज रेंज 80000 रुपये मानी जाए तो आंकड़ा 64 करोड़ रुपये पहुंच सकता है.

ग्राहकों को लुभाने की कोशिश
त्योहारी सीजन में ऑटोबाइल डीलर्स की ओर से लुभाने की कोशिश की जा रही है. डिस्काउंट, एक्साइटिंग ऑफर, गिफ्ट, एक्सचेंज बोनस और कम ब्याज दरों पर फाइनेंस समेत कई विकल्पों के जरिए लोगों को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है. कई लोगों ने गाड़ियों की प्री-बुकिंग भी कराई है.

इस तरह देखा जाए तो त्योहार और आकर्षक विकल्प खरीदारी को बेहतर बनाएंगे. इससे हर जगह खुशियां आएंगी. जहां गाड़ियां खरीदकर लोगों को खुशी मिलेगी. वहीं, ऑटो सेक्टर में पैसा आएगा. इस सेक्टर से जुड़े लोगों को फायदा पहुंचेगा.

Check Also

SEM Threat Case: CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई क्यों अटकी? धमकी के नए मामले से बढ़ी कानूनी उलझन

SEM Threat Case: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *