राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा, बस में लगी आग, 7 की मौत, 22 यात्री घायल, सभी हरिद्वार से इंदौर आ रहे थे

Haridwar Indore Bus Fire: राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. कोलवा थाना क्षेत्र के द्वारापुरा गांव के पास यात्री बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई. बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. अब तक इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. घायलों की संख्या 22 पहुंच गई है.

अधिकांश यात्री एमपी के बताए जा रहे
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के हरिद्वार से इंदौर आ रही बस में 39 यात्री सवार थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 7 लोगों को मौत हो चुकी है और 22 यात्री घायल हैं. घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है. राहत एवं बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों का कहना है कि सभी यात्री मध्य प्रदेश के हो सकते हैं.

ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल, एंबुलेंस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं. घायलों के जल्द से जल्द अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया, ताकि बिना किसी अवरोध के मूवमेंट हो सके. पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित घटनास्थल पर उपस्थित होकर राहत और बचाव कार्य की निगरानी की. जिला कलेक्टर सौम्या झा भी मौके पर पहुंचीं और जायजा लिया. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए कहा है.

एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे की वजह से यातायात प्रभावित रहा. ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया ताकि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके. बताया जा रहा है कि हादसा इतना खतरनाक था कि 5 लोगों को बस से भागने का मौका ही नहीं मिला, वे जिंदा जल गए. मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है.

Check Also

आशुतोष रांका के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, जयपुर स्कूल विवाद में CJP ने भी कराई क्रॉस FIR

Jaipur School Violence: राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कुछ कार्यकर्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *