Indore: शक के चलते पत्नी की हत्या कर बच्चों को तालाब में डूबाया, बेटे ने मरने का नाटक कर बचाई जान

Indore: इंदौर से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां पर एक पति ने चरित्र शंका के चलते चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इतना ही नहीं उसने अपने ही दो बच्चों को तालाब में फेंक दिया. 11 साल की एक बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई जबकि 8 साल के बच्चे ने अपनी जान बचा ली. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी पिता सुनील चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ जारी है. पुलिस ने हत्या और बच्चों को तालाब में फेंकने के मामले में जांच शुरू कर दी है. मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र के झलारिया गांव का है. जांच के मुताबिक आरोपी सुनील चौहान को अपनी पत्नी अनीता पर शक था कि वह किसी दूसरे से प्रेम करती है, जिसके चलते उसने पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी. वह यहीं नहीं रुका बल्कि अपने दो मासूम बच्चों 13 साल की बच्ची माही और 8 साल के बेटे अजय दोनों को तालाब में फेंक दिया.

देवास का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के मुताबिक सुनील मूल रूप से देवास के पास सतवास का रहने वाला है. वह पत्नी अनिता को घर के बाहर झाड़ियों में ले गया और उसका गला दबाया. इसके बाद उसे चाकू मारकर हत्या कर दी. फिर वह बच्चों को लेने घर गया और दोनों को तालाब में फेंक दिया. तालाब में गिरने के बाद अजय ने मरने का नाटक किया और मौका मिलते ही बाहर निकल गया. वहीं माही की तालाब में गला दबाकर हत्या कर दी गई.

घंटों तक चला रेस्क्यू
अजय जैसे तैसे निकला और गांव के लोगों को बताया. कनाडिया पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और शवों को ढूंढ निकाला है. आरोपी सुनील चौहान ड्राइवर हैं. पुलिस के मुताबिक पत्नी की हत्या और बच्चों को तालाब में फेंकने के बाद आरोपी खुद सुसाइड करने की कोशिश की थी. रात करीब 1 बजे पुलिस सुनील के घर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिला. बाद में पुलिस ने उसे इलाके से हिरासत में ले लिया.

Check Also

PM Modi Gen-Z Dialogue: ‘नमो फॉर विकसित भारत’ में युवाओं से पीएम मोदी का सीधा संवाद, 6 हजार से ज्यादा Gen-Z ने लिया हिस्सा

PM Modi Gen-Z Dialogue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के बड़ोदरा दौरे पर हैं. बड़ोदरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *