CG News: सारंगढ़ में पुल के ऊपर बह रहा पानी, जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे लोग

CG News: सारंगढ़-सरसीवा मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के बीच हालात चिंताजनक हो गए हैं. ग्राम चुरेला के पास एनएच-130बी के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. इसके बावजूद बस, ट्रक, कार और बाइक चालक अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं. फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन हालात कभी भी बड़े हादसे में बदल सकते हैं.

सारंगढ़ में पुल के ऊपर बह रहा पानी
लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और इसका असर अब प्रमुख मार्गों पर भी साफ दिखाई देने लगा है. सारंगढ़-सरसीवा मार्ग पर ग्राम चुरेला के पास एनएच-130बी स्थित पुल के ऊपर से तेज़ी से पानी बह रहा है. पुल जलमग्न होने के बावजूद आवागमन पूरी तरह बंद नहीं किया गया है. ऐसे में बस, ट्रक, कार और दोपहिया वाहन लगातार इस पुल से गुजर रहे हैं, जिससे हर पल दुर्घटना का खतरा बना हुआ है.

जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है. पुल छोटा और संकरा होने के कारण थोड़ी अधिक बारिश में ही उसके ऊपर से पानी बहने लगता है, जिससे आवाजाही जोखिम भरी हो जाती है. लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया. ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस पुल को ऊंचा और चौड़ा बनाकर नया पुल निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उनका कहना है कि यदि समय रहते नया पुल बनाया जाता, तो हर साल इस तरह की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता.

फिलहाल राहत की बात यह है कि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना की सूचना नहीं मिली है. हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते पुल पर आवाजाही नियंत्रित नहीं की और स्थायी समाधान की दिशा में कदम नहीं उठाए, तो भविष्य में बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

Check Also

बड़ा हादसा: खेत में तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से मां के साथ दो बेटों की मौत, गांव में पसरा मातम

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भाड़म में एक हृदयविदारक हादसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *