Breaking News

Mahasamund Crime: विवाद सुलझाने पहुंचे थे, फिर चली चाकू की धार! अस्पताल संचालक की गर्दन पर 3 वार, भाजपा नेता समेत 3 गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरपुर में आपसी विवाद सुलझाने के नाम पर शुरू हुआ घटनाक्रम देर रात चाकूबाजी और जानलेवा हमले में बदल गया। लक्ष्मण मंदिर हॉस्टल के पास जेपी अस्पताल के संचालक परमानंद साहू पर धारदार चाकू से हमला कर दिया गया। हमलावर ने उनकी गर्दन पर लगातार तीन वार किए, जबकि जांघ पर भी चाकू से वार किया गया। जान बचाकर भाग रहे घायल का आरोपियों ने पीछा किया और धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने सिरपुर के उप सरपंच एवं भाजपा नेता राजेश सिंह ठाकुर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

अस्पताल स्टाफ को रास्ते में रोकने से शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत अस्पताल स्टाफ राकेश साहू को रास्ते में रोकने से हुई। 6 अक्टूबर की रात खाना खाने के बाद राकेश साहू वापस लौट रहा था। इसी दौरान अंबेडकर चौक के पास हरि ध्रुव ने उसे रोककर अपने साथ चलने के लिए कहा। राकेश के मोटरसाइकिल पर नहीं बैठने पर दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई। इसके बाद राकेश ने फोन कर अस्पताल संचालक परमानंद साहू को मौके पर बुलाया। अस्पताल कर्मचारी टिकेश्वर साहू भी वहां पहुंच गया। दोनों पक्षों को समझाइश देकर उस समय विवाद शांत करा दिया गया।

भाजपा नेता ने फोन कर ली जानकारी
विवाद की जानकारी मिलने के बाद सिरपुर के उप सरपंच एवं भाजपा नेता राजेश सिंह ठाकुर ने फोन पर घटनाक्रम की जानकारी ली। शिकायत के अनुसार, इसके बाद वह अस्पताल पहुंचा, जहां राकेश साहू और टिकेश्वर साहू मौजूद थे। राजेश ठाकुर ने दोनों पक्षों से विवाद की जानकारी ली और हरि ध्रुव से माफी मांगकर मामला खत्म करने की बात कही। शिकायत में आरोप है कि हरि ध्रुव ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। इसके बाद विवाद को सुलझाने के लिए सभी को अस्पताल के सामने बुलाया गया।

Check Also

Raigarh Crime: इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण! आंखों पर पट्टी बांधकर ₹1 लाख UPI से ट्रांसफर, 24 घंटे में एक आरोपी हिरासत में

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में इवनिंग वॉक पर निकले एक कॉलेज प्रोफेसर के अपहरण का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *