लूट का खुलासा: अंतरराज्यीय गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई स्कूटी और मोबाइल बरामद

धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद में बीते 11 जुलाई की रात हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के 8 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक्टिवा स्कूटी, वीवो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है।

रात के साए में मंदरौद मोड़ पर हुई थी लूट
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई की रात छाती गांव के रहने वाले विमल देशलहरे अपनी एक्टिवा स्कूटी से मगरलोड जा रहे थे। रास्ते में मंदरौद मोड़ के पास वह कुछ देर आराम करने के लिए रुके थे। इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और 9 हजार रुपये नगद, वीवो मोबाइल फोन तथा एक्टिवा स्कूटी लूटकर फरार हो गए।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची
घटना की शिकायत मिलने के बाद कुरूद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद गठित विशेष टीम ने पड़ोसी राज्य ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के डरलीमुड़ा गांव में दबिश देकर सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक्टिवा स्कूटी, वीवो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद कर ली है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह का अन्य आपराधिक मामलों से भी संबंध है या नहीं। मामले की जांच जारी है।

Check Also

CG News: राशन में लापरवाही पर CM साय सख्त! शिकायत मिलते ही कलेक्टर को फोन, पात्र परिवारों को तत्काल राशन देने के निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ में राशन वितरण में लापरवाही पर सीएम विष्‍णु देव साय ने सख्‍त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *