CG News: कोयला घोटाला मामले में जयचंद कोसले को नहीं मिली राहत, EOW की स्पेशल कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

CG News: छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाला मामले में बड़ी खबर सामने आई है. मामले में सौम्‍या के करीबी जयचंद कोसले ने EOW की स्पेशल कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी. याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आज जयचंद कोसले की याचिका को खारिज कर दिया है.

उप सचिव सौम्‍या चौरसिया का है करीबी
मामले में अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने सहायक खनिज संचालक के पुत्र जयचंद कोसले के रायपुर और अकलतरा स्थित घरों पर छापा मारा था. बताया जा रहा है कि जयचंद लंबे समय से जांच एजेंसी की निगरानी में था और वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया का करीबी सहयोगी है.

Check Also

Mahtari Vandan Yojana: कब आएगी महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त, इस आसान तरीके से तुरंत चेक करें

Mahtari Vandan Yojana 30th Installation Date: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *