Breaking News

घर की बिजली ठीक करना पड़ा भारी : ट्रांसफार्मर के पास करंट लगने से किसान की मौत, गांव में पसरा मातम

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। घर की बिजली सुधारने की कोशिश एक किसान के लिए जानलेवा साबित हुई। बिजली करंट की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रांसफार्मर के पास करंट लगने से किसान ने मौके पर तोड़ा दम
मृतक की पहचान 41 वर्षीय पुरुषोत्तम सिदार, निवासी ग्राम जोराडोल, थाना पत्थलगांव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घर की बिजली खराब होने पर पुरुषोत्तम सिदार घर के पास लगे ट्रांसफार्मर के समीप बिजली लाइन ठीक करने पहुंचे थे। इसी दौरान वे अचानक तेज बिजली करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना शक्तिशाली था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण बिजली करंट लगना सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Check Also

रफ्तार का कहर : बाइक सवार को मारी टक्कर, 4 किमी तक घसीटती रही बाइक, कई राहगीर बाल-बाल बचे; चार युवक पुलिस हिरासत में

खैरागढ़ : खैरागढ़-छुईखदान मार्ग पर तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला। थार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *