Delhi Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग, जिंदा जले 5 लोग, MP के रहने वाले थे सभी

Delhi Mumbai Expressway Accident: राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक चलती कार में आग लग गई, जिसमें 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई. हालांकि कार चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली. कार में सवार परिवार मध्य प्रदेश का रहने वाला है, जो वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था, लेकिन अचानक से उनकी खुशियां मातम में बदल गईं. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, सभी मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले हैं. जो वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे. लेकिन इसी दौरान अचानक अलवर के लक्ष्मणगढ़ में चलती कार के दौरान ही आग लग गई. आग इतनी तेज फैली कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला. आग इतनी तेज थी कि कार तुरंत आग का गोली बन गई और उसमें सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली. जब तक लोग मदद कर पाते, तब तक सब कुछ राख हो चुका था.

चालक का गंभीर हालत में इलाज जारी
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान की जा रही है. हादसे के दौरान कार की रफ्तार थी, लेकिन चालक ने कड़ी मशक्कत के बाद अपनी जान बचा ली, लेकिन साथियों को निकालने में सफल नहीं हो पाया. हादसा इतना भयावह था कि किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. चालक भी गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसका इलाज अलवर में जारी है.

हादसे की जांच शुरू
सूचना पाकर मौके पर डीएसपी कैलाश जिंदल और एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इसके साथ ही जांच के आदेश दिए हैं. जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि हादसा किन वजहों से हुआ है. अभी तक हादसों को लेकर कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि गैस रिसाव की वजह से यह हादसा हुआ है.

Check Also

Airforce Plane Crash: असम के जोरहाट में एयरफोर्स का AN-32 विमान क्रैश, दो टुकड़ों में बंटा, जांच के आदेश

Airforce Plane Crash: असम के जोरहाट में एयरफोर्स का AN-32 विमान क्रैश हो गया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *