CG News: रेलवे की बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के लिए चलेगी प्रयागराज-विशाखापटनम से स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल

बिलासपुर: त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR ने छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है. रेल प्रशासन ने प्रयागराज और विशाखापटनम के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इस ट्रेन से CG के बिलासपुर, रायगढ़, शहडोल, अनूपपुर और पेंड्रारोड के हजारों यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकेगी. रेलवे के अनुसार दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 16-16 फेरे लगाएगी.

ये रहा शेड्यूल
गाड़ी संख्या 04159 प्रयागराज-विशाखापटनम साप्ताहिक स्पेशल 14 अगस्त से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन शनिवार को दोपहर 1:30 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी. वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04160 विशाखापटनम-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल 15 अगस्त से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को विशाखापटनम से दोपहर 3:40 बजे चलेगी और अगले दिन रविवार को शाम 5:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.

SECR के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत इस ट्रेन का स्टॉपेज शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर और रायगढ़ में रहेगा. प्रयागराज से आने वाली ट्रेन शहडोल शाम 6:15 बजे, अनूपपुर 6:55 बजे, पेंड्रारोड 7:38 बजे और बिलासपुर रात 10:15 बजे पहुंचेगी. बिलासपुर में 10 मिनट रुकने के बाद ट्रेन 10:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद रायगढ़ रात 12:25 बजे पहुंचेगी.

ट्रेन में कुल 22 कोच
वापसी में विशाखापटनम से आने वाली ट्रेन रायगढ़ सुबह 3:55 बजे और बिलासपुर सुबह 6 बजे पहुंचेगी. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए हैं. इसमें 5 जनरल, 7 स्लीपर, 1 एसी-2, 4 एसी-3, 3 एसी-3 इकोनॉमी, 1 पावरकार और 1 एसएलआरडी कोच शामिल हैं.

त्योहारी सीजन में बड़ी सौगात
इससे त्योहारी सीजन में दुर्गा पूजा और दीपावली पर घर जाने वाले यात्रियों को अलग-अलग क्लास में कंफर्म बर्थ का विकल्प मिलेगा. इससे CG से आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय और ठहराव की जानकारी IRCTC वेबसाइट पर जरूर देख लें.

Check Also

NEET-UG की OMR शीट में नहीं मिली गड़बड़ी, हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका की खारिज

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने नीट की छात्रा की ओएमआर शीट में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *