पति को मृत बताकर सजाई दूसरे की चिता, बीमा के दो करोड़ हथियाने खेला खौफनाख खेल, जानिए पूरा मामला

चित्रकूट. पैसों की लालच में कोई कितना नीचे गिर सकता है, मानवता को कैसे नीलाम कर सकता है, इसका एक जीता जागता उदाहरण राजापुर थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां बीमा राशि की लालच में दंपति ने एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया. हैरानी की बात ये है कि जिसके नाम पर बीमा था और जिसे मृत बताया गया था वो जीवित निकला. वहीं चिता पर किसी और को ही सुला दिया गया. मामला का खुलासा हुआ तो पुलिस भी दंग रह गई.

दरअसल, राजापुर थाना क्षेत्र के सिकरी अमान गांव में बीते 30 जून को सड़क किनारे एक जली हुई ऑल्टो कार में से अधजला शव बरामद किया था. मामले में जांच हुई और अब इसमें सनसनीखेज खुलासा हुआ है. जिसका अंतिम संस्कार किया गया वो जिंदा निकला. बीमे की दो करोड़ की राशि निकालने के लिए एक बेकसूर को मौत की नींद सुला दिया गया. पुलिस ने आरोपी और षड्यंत्र में शामिल उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

जिस शव को मध्य प्रदेश के रीवा निवासी सुनील सिंह की पत्नी हेमा सिंह ने अपने पति के रूप में शिनाख्त कर अंतिम संस्कार कर दिया था, वह सुनील सिंह जीवित मिला. यानी जिसका अंतिम संस्कार किया गया वो कोई और ही था. जिसकी पहचान रीवा के नेहरू नगर निवासी विनय चौहान के रूप में हुई, जिसे सुनील ने सुनियोजित साजिश के तहत जिंदा जला दिया था.

ऐसे की विनय की तलाश
पुलिस के मुताबिक रीवा के जवां गांव निवासी सुनील सिंह ने ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए अपनी पत्नी हेमा सिंह के नाम पर 55 लाख रुपये का लोन लिया था. इतना ही नहीं उसने 2 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम और एक हार्वेस्टर मशीन भी खरीदी थी. लेकिन वह लोन की किश्तें नहीं चुका पाया. इस बीच सुनील ने यूट्यूब पर एक साउथ इंडियन फिल्म देखकर खुद को मृत दिखाने की साजिश रची. उसने अपने जैसे कद-काठी वाले व्यक्ति की तलाश शुरू की और 28 जून को रीवा में ही एक शराब की दुकान पर उसे विनय चौहान मिला. 30 जून को सुनील ने विनय को बुलाया और शराब पिलाई. इसके बाद उसने विनय को कार में बंद कर गैस सिलेंडर का स्विच खोला, कपूर छिड़का, और बॉडी स्प्रे की मदद से आग लगा दी. विस्फोट के बाद विनय जिंदा जल गया.

Check Also

MP DA Hike: दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार दे सकती है 12 लाख कर्मचारियों को तोहफा, 5% DA बढ़ने की चर्चा

Salary Hike Before Diwali: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी खुशखबरी मिलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *