पत्नी को वापस पाने की सनक! सिर किया धड़ से अलग, मानव बलि से ओड़‍िशा में मचा हड़कंप

Odisha Bolangir Murder Case: ओडिशा के बोलांगीर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. घटना की जानकारी जिसको भी मिली वह हैरान हो गया. यहां एक युवक की पहले बेरहमी की गई. इसके बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. पूरे मामले के पीछे की वजह अंधविश्वास और कथित मानव बलि को माना जा रहा है.

पूरा मामला तब और सनसनीखेज हो गया, जब हत्या के पीछे की वजह को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई. इसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए. आरोपी युवक जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती है. अनबन के कारण वह इस समय अलग रह रही है. पति अपनी पत्नी को वापस अपने साथ रखना चाहता है. इसके लिए उसने तंत्र-मंत्र का सहारा लिया और युवक की हत्या कर दी.

10 सालों से अलग रह रही पत्नी
पुलिस ने अपनी जांच के आधार पर हत्या के मामले में शत्रुघ्न को गिरफ्तार किया है. उसकी पत्‍नी 10 साल से उससे अलग रह रही थी. अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि क्या सच में पत्नी को वापस लाने के लिए युवक ने इतना सब किया. या फिर इसके पीछे की कोई और ही वजह है.

युवक जिसका नाम संतोष है उसकी हत्या के पीछे की शुरुआती वजह शत्रुघ्न शराब का विवाद बताया था. हालांकि पुलिस को शक हुआ तो कई और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इस मामले में पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. अब जांच का फोकस बाकी आरोपियों की भूमिका और कथित तंत्र-मंत्र वाले एंगल पर है.

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू की गई. घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कर दी हैं. हत्या के पीछे वास्तव में क्या मकसद था और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की पूरी साजिश कैसे रची गई.

Check Also

‘मैं इस्तीफा देता हूं…’, कांवड़ियों के विरोध के बीच कोतवाल का ऐलान, कन्नौज में क्यों आई ये नौबत

UP News: सावन का महीना चल रहा है, देश के अलग-अलग हिस्सों में कांवड़ यात्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *