FAS Report 30 New Warheads: अमेरिका की फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स यानी FAS ने बताया है कि भारत के पास कितना परमाणु हथियार है. परमाणु शक्ति को लेकर कोई भी देश जानकारी को सार्वजनिक नहीं करता है. लेकिन जब FAS जैसे संगठन अपना अनुमान जारी करते हैं तो वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बनता है. FAS के अनुसार, भारत के पास करीब 190 असेंबल किए गए परमाणु हथियार हैं, जिसमें से 160 से ज्यादा हथियार अभी एक्टिव हैं.
FAS ने अपनी रिपोर्ट में कहा भारत के पास करीब 190 परमाणु हथियारों का जखीरा है. जिसमें 160 लॉन्चरों से जुड़े हथियार हैं. वहीं बाकी हथियार मिसाइलों के लिए बनाए गए हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह कोई अव्यवस्था का संकेत नहीं, बल्कि परमाणु रणनीति का सामान्य तरीका है.
अमेरिका की रिपोर्ट में दावा
परमाणु हथियार की जानकारी को लेकर कोई भी देश सटीक जानकारी शेयर नहीं करता है. भारत सरकार ने भी अपने आंकड़े जारी नहीं किए हैं. यह रिपोर्ट अमेरिका की है. ऐसे में भारत के पास मौजूद हथियारों की संख्या कम या ज्यादा भी हो सकती है.
परमाणु जखीरा बढ़ने की संभावना
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि भारत ने इतना हथियार-ग्रेड प्लूटोनियम तैयार कर लिया है, जिससे सैद्धांतिक तौर पर 140 से 225 परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं. यही वजह है कि पाकिस्तान और चीन के संदर्भ में भारत के परमाणु आधुनिकीकरण पर नजर और तेज हो गई है. फिलहाल, FAS के इस रिपोर्ट को लेकर भले ही भारत ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसका संकेत साफ है कि आने वाले सालों में भारत का परमाणु जखीरा और उसकी डिलीवरी क्षमता दोनों बढ़ सकती हैं.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter