Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के 24वीं किस्त के पैसे आए या नहीं? कैसे करें चेक, जानिए पूरा प्रोसेस

Mahtari Vandan Yojana 24rd Installment: छत्तीसगढ़ की 68.47 लाख महतारियों का इंतजार खत्म हो गया है. आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने नारायणपुर के दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में 24वीं किस्त जारी की है. इससे महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर हो गए हैं.

महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए महतारी वंदन योजना चलाई जाती है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए सीधे उनके बैंक अकाउंट में दिए जाते हैं. अब इस योजना की 24वीं किस्त जारी हो गई है, जिसका महिलाओं को बेसब्री से इंतजार था.

कैसे चेक करें पैसे?
जब महतारी वंदन योजना की किस्त जारी होने पर जब महिलाओं के अकाउंट में पैसे पहुंचते हैं, तो उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आता है. वहीं, अगर आपके पास पैसे आने का मैसेज नहीं आया है तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

  • सबसे पहले महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं.
  • इसमें आपको ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ के टैब पर क्लिक करना होगा.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर अपने अकाउंट की जानकारी चेक कर सकते हैं.
  • इसके अलावा लाभार्थी महतारी वंदन योजना मोबाइल ऐप पर भी जाकर राशि चेक कर सकते हैं.

योजना से नाम हट जाए तो क्या करें?
वहीं अगर महतारी वंदन योजना से आपका नाम किसी कारण से हट गया तो है, आप उसे दोबारा जुड़वा सकते हैं. इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

  • अगर आधार का डाटा रिकॉर्ड में नहीं है तो नजदीकी आधार सेंटर जाकर आधार अपडेट कराएं.
  • इसके बाद बैंक जाकर सीडिंग कराएं.
  • अब आधार नंबर अकाउंट से मैप न हुआ हो तो लाभार्थी को बैंक जाकर अपना आधार सीडिंग/DBT इनेबल करना होगा.
  • इसके अलावा यह भी चेक करना होगा कि कहीं अकाउंट फ्रीज या ब्लॉक तो नहीं है.

Check Also

CM Helpline 1076 पर शिकायतों की बाढ़, 5 दिन में 15,434 आवेदन, जमीन, पानी और बिजली से जुड़ी शिकायतें आई

CM Helpline 1076: छत्तीसगढ़ में शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन 1076 पर लोगों की समस्याओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *