Sanjay Raut CJI Remarks: सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना UBT के सांसद संजय राउत को CJI सूर्यकांत के खिलाफ टिप्पणी करने वाली पोस्ट को लेकर अवमानना का नोटिस जारी किया था. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे संजय राउत ने बिना किसी शर्त माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि कोर्ट का अपमान करने या न्यायपालिका की गरिमा, स्वतंत्रता और अधिकार को कम करने का कोई इरादा नहीं था.
सुप्रीम कोर्ट में संजय राउत ने हलफनामा दाखिल कर माफी मांगी है. इस दौरान उन्होंने कोर्ट की गरिमा और अधिकार का सम्मान करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट की स्वतंत्रता और प्रतिष्ठा बनाए रखने के महत्व को बखूबी समझते हैं. सुप्रीम कोर्ट संजय राउत के इस माफीनामे पर 17 नवंबर को विचार करेगा.
संजय राउत को कोर्ट पहुंचने के निर्देश
दरअसल, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई के ऊपर की गई टिप्पणी को लेकर सुनवाई होनी थी. लेकिन संजय राउत की ओर से कोर्ट में कोई वकील पेश नहीं हुआ. जिसके बाद संजय राउत को तलब किया गया. हालांकि अब संजय राउत ने माफी मांग ली है, लेकिन इसके बाद भी मामला अभी शांत नहीं हुआ है. कोर्ट ने संजय राउत को लेकर सख्त निर्देश दिया है कि वे व्यक्तिगत रूप से कोर्ट पहुंचे. कोर्ट माफीनामे पर विचार कर फैसला लेगी.
क्या था मामला?
संजय राउत ने सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया था कि वे भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री कोर्ट के जजों के लिए डिनर आयोजित करते हैं. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर अवमानना का नोटिस जारी कर किया था.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter