Airforce Plane Crash: असम के जोरहाट में एयरफोर्स का AN-32 विमान क्रैश, दो टुकड़ों में बंटा, जांच के आदेश

Airforce Plane Crash: असम के जोरहाट में एयरफोर्स का AN-32 विमान क्रैश हो गया है. जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के दौरान आग लगने से यह हादसा हुआ है. फिलहाल, एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है. हादसे की वजह का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बनाई जा रही है.

वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि जोरहाट में AN-32 विमान हादसे का शिकार हो गया है. अधिक जानकारी के लिए इंतजार है. जानकारी के मुताबिक, एयरबेस पर विमान लैंडिंग स्ट्रिप पर लैंड नहीं कर सका. बल्कि उसकी लैंडिंग ऊबड़-खाबड़ वाले इलाके में हुई, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया.

जानकारी के मुताबिक, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के वक्त विमान हादसा हुआ, जिसकी वजह से आग लग गई और विमान दो हिस्सों में बंट गया. हालांकि, इस दौरान कितने लोग सवार थे और उनकी क्या स्थिति है. अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. एयरफोर्स के अधिकारी हादसे की जानकारी पाते ही जांच में जुट गए हैं.

22 हादसों का शिकार हो चुका है विमान AN-32
बता दें, भारतीय वायुसेना में सबसे अधिक परिवहन विमानों में उपयोग होने वाला AN-32 ही है, जो देशभर में सैनिकों की आवाजाही, लॉजिस्टिक सपोर्ट और विभिन्न ऑपरेशनल मिशनों में अहम भूमिका निभाता है, लेकिन यह 1986 से लेकर अब तक करीब 22 दुर्घटनाओं का शिकार हो चुका है. फिलहाल, अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.

Check Also

रूसी तेल खरीद पर जयशंकर का यूरोप को जवाब, पश्चिमी देशों पर दोहरे रवैये का आरोप

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस से तेल खरीद को लेकर भारत की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *