Cyclone Arnab का तांडव शुरू! आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश, MP से छत्तीसगढ़ और बिहार तक मौसम बिगड़ने की आशंका

Cyclone Arnab Impact: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के तड़के आंध्र प्रदेश के तट पर लैंडफॉल शुरू कर दिया है. लैंडफॉल बापटला से विशाखापट्टनम के बीच, यनम के दक्षिण में काकीनाडा के पास हुआ. चक्रवाती तूफान का ओडिशा के दक्षिणी जिलों में भी असर साफ दिखने लगा है. गंजम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. जिसकी वजह से आम लोगों को काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है.

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में चक्रवात ‘अर्नब’ के और तेज होने के साथ, आरके बीच पर तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें देखी जा रही हैं. इस भीषण चक्रवाती तूफान का केंद्र तट के बहुत करीब है और अगले कुछ घंटों तक इसके तट से टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया जारी रहेगी.

कई राज्यों में दिखेगा असर
ओडिशा और आंध्र प्रदेश के साथ ही चक्रवात ‘अर्नब’ का असर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, राजस्थान, यूपी और बिहार में भी देखने को मिल सकता है. आंध्र और उड़ीसा में आए चक्रवाती तूफान की हवा की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि झोंके 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गए. इस दौरान आंध्र में काफी तबाही मचाई. एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें तैनात की गई हैं, ताकि समय पर बचाव किया जा सके.

तेज हवाएं चलने की संभावना
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज बुधवार को आंध्र प्रदेश और और छत्तीसगढ़ में 100 किमी से ज्यादा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. तेलंगाना में 60-70 किमी प्रति घंटा, झारखंड समेत इसके आस-पास के राज्यों में भी 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है. छत्तीसगढ़ में तो गरज-चमक के साथ तेज आंधी भी चलने की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ ही कई राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है. अर्नब का असर 1 नवंबर तक देखने को मिल सकता है.

Check Also

Dewas Liquor Case: AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, जहरीली शराब से 13 मौतों के मामले में बड़ा खुलासा

Dewas Liquor Case: मध्य प्रदेश के देवास जिले में जहरीली शराब पीने से हुई 13 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *