Breaking News

रफ्तार का कहरः किसी काम से जा रहे थे 2 युवक, रास्ते में मिल गई मौत और ले गई साथ

अमेठी. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंद दिया. हादसे में दोनों की जान चली गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पुहंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया.

बता दें कि घटना जगदीशपुर-अयोध्या हाइवे पर मंगरौली गांव के पास घटी है. जहां 2 युवक बाइक से कही जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को ठोकर मार दी. घटना में दोनों की मौके पर जान चली गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया.

मृतकों की पहचान करौली थाना क्षेत्र के मगरौरा गांव निवासी साहिल और फैजान के रूप में हुई है. पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Check Also

रेप की कीमत 1 लाख रुपयेः पंचायत ने मासूम की अस्मत की कीमत लगाई, आरोपी से 20 हजार एडवांस लेकर उसी पैसे से मटन-शराब पार्टी की

Jharkhand Gumla Rape Case: झारखंड के गुमला से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *